PM Vishwakarma Yojana 2026: सरकार दे रही है ₹15,000 फ्री और ₹3 लाख का लोन – Apply Now

PM Vishwakarma Yojana 2026 Poster Hindi

नमस्कार दोस्तों! 🙏 स्वागत है आपका Jansuvidhahelp पर।

क्या आप भी अपने हाथ के हुनर से दुनिया जीतना चाहते हैं, लेकिन जेब में पैसे नहीं हैं? तो अब चिंता छोड़ दीजिये! अक्सर देखा गया है कि हमारे देश के कारीगरों के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं होती, लेकिन आधुनिक औजार और पैसों की तंगी की वजह से वे पीछे रह जाते हैं।

इसी बात को समझते हुए सरकार की ‘PM Vishwakarma Yojana 2026’ आपके सपनों को पंख देने आ गई है। सोचिए, अगर आपको औजार खरीदने के लिए ₹15,000 मुफ़्त (Free) मिल जाएं और बिज़नेस बढ़ाने के लिए ₹3 लाख तक का सस्ता लोन मिल जाए, तो कैसा रहेगा?

आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में बताएंगे कि इस योजना का फायदा कैसे उठाएं, लिस्ट में नाम कैसे देखें और फॉर्म कैसे भरें। तो चलिए शुरू करते हैं!

Table of Contents

PM Vishwakarma Yojana 2026: Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामPM Vishwakarma Yojana 2026
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
लाभ₹15,000 टूलकिट + ₹3 लाख लोन
ब्याज दरमात्र 5% (सब्सिडी के साथ)
ट्रेनिंग भत्ता₹500 प्रतिदिन
लाभार्थी वर्ग18 पारंपरिक व्यवसाय (List नीचे है)
आवेदन का माध्यमCSC Center (जन सेवा केंद्र)
Official Websitepmvishwakarma.gov.in

💰 PM Vishwakarma Yojana 2026 योजना के मुख्य फायदे (Key Benefits)

PM Vishwakarma Yojana केवल लोन तक सीमित नहीं है, इसमें कारीगरों के लिए 5 बड़े लाभ शामिल हैं:

1. टूलकिट प्रोत्साहन (Toolkit Incentive)

PM Vishwakarma Yojana 2026 का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बेसिक ट्रेनिंग पूरी होते ही सरकार आपको ₹15,000 का ई-वाउचर देती है। इससे आप अपने काम के लिए नई मशीनें या औजार खरीद सकते हैं

PM Vishwakarma Yojana 2026 free silai machine and 15000 rs for toolkit

2. ट्रेनिंग और भत्ता (Stipend)

कारीगरों को आधुनिक तकनीक सिखाने के लिए 5 से 7 दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान आपका काम प्रभावित न हो, इसलिए सरकार आपको ₹500 प्रतिदिन का भत्ता भी देती है।

3. कोलेटरल फ्री लोन (Collateral Free Loan)

अपना काम बढ़ाने के लिए आपको किसी गारंटी की जरुरत नहीं है:

  • पहला चरण: ₹1 लाख का लोन (18 महीने के लिए)।
  • दूसरा चरण: ₹2 लाख का लोन (30 महीने के लिए)।
  • ब्याज दर: सिर्फ 5% सालाना (बाकी ब्याज सरकार वहन करेगी)।

4. मार्केटिंग सपोर्ट (Marketing Support)

सरकार आपके बनाए उत्पादों को ई-कॉमर्स (Online) प्लेटफॉर्म पर बेचने और ब्रांडिंग करने में भी मदद करेगी।

🛠️PM Vishwakarma Yojana 2026 में 5 दिन की ट्रेनिंग में आपको क्या सिखाया जाएगा?

सिर्फ ₹500 भत्ते के लिए ट्रेनिंग मत लीजिये, वहां आपको वो चीज़ें सिखाई जाएंगी जो आपके काम को दोगुना बढ़ा देंगी:

  1. डिजिटल लेन-देन: आपको सिखाया जाएगा कि PhonePe/Paytm से पेमेंट कैसे लें (ताकि आपका हिसाब-किताब पक्का रहे)।
  2. नए औजार: पुराने औजारों की जगह नई मशीनों (जैसे लेज़र कटर, इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन) को चलाना सिखाया जाएगा।
  3. मार्केटिंग: अपना सामान अपने गाँव से बाहर शहर या ऑनलाइन (Amazon/Flipkart) पर कैसे बेचें।
  4. लोन मैनेजमेंट: बैंक से बात कैसे करें और अपना सिबिल स्कोर कैसे सुधारें।

📋 PM Vishwakarma Yojana 2026 में कौन आवेदन कर सकता है? (Eligible Trades)

PM Vishwakarma Yojana 2026 में 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। यदि आप इनमें से कोई भी कार्य करते हैं, तो आप पात्र हैं:

  1. दर्जी (Tailor)(सिलाई का काम करने वाले)
  2. राजमिस्त्री (Masons)
  3. बढ़ई (Carpenter) – (सुथार)
  4. लोहार (Blacksmith)
  5. सुनार (Goldsmith)
  6. नाई (Barber)
  7. धोबी (Washerman)
  8. मोची (Cobbler)
  9. कुम्हार (Potter)
  10. मूर्तिकार (Sculptor)
  11. टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  12. गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
  13. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  14. ताला बनाने वाले
  15. अस्त्रकार (Armourer)
  16. नाव बनाने वाले
  17. मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले
  18. मालाकार (Garland maker)

⚠️PM Vishwakarma Yojana 2026 पात्रता और आवश्यक शर्तें (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है:

  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • सरकारी सेवा: परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • पिछला लोन: आपने पिछले 5 वर्षों में PMEGP या मुद्रा योजना के तहत लोन न लिया हो।

🚨 स्कैम अलर्ट (Scam Alert)

सावधान रहें! PM Vishwakarma के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं जो आपसे रजिस्ट्रेशन फीस मांगती हैं। ध्यान दें, इस योजना का रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री (Free) है। किसी को भी पैसे न दें और सिर्फ CSC सेंटर से ही फॉर्म भरवाएं।

⚡ एक स्मार्ट सलाह (Pro Tip)

दोस्तों, विश्वकर्मा योजना से मशीन तो मिल जाएगी, लेकिन उसे चलाने पर बिजली का बिल भी आएगा। घबराइए मत! सरकार की एक और योजना है जिससे आपका बिजली बिल जीरो (0) हो जाएगा और खाते में ₹78,000 की सब्सिडी भी आएगी।

पीएम सूर्य घर योजना यहाँ देखें ➡

🧵 फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Silai Machine) की सच्चाई

बहुत सी महिलाएं “फ्री सिलाई मशीन योजना” के बारे में पूछती हैं। आपको बता दें कि PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत ही सिलाई मशीन दी जाती है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करते समय आपको ‘Trade’ वाले विकल्प में ‘Darzi (Tailor)’ चुनना होगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको ₹15,000 का वाउचर मिलेगा, जिससे आप सिलाई मशीन खरीद सकेंगी।

📝PM Vishwakarma Yojana 2026 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

CSC सेंटर जाने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना अनिवार्य है)
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)
  • राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

🚀 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Application Process Step-by-Step)

PM Vishwakarma Yojana 2026 में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric) की आवश्यकता होती है, इसलिए आपको नजदीकी CSC सेंटर (जन सेवा केंद्र) जाना होगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:

csc center online apply

Step 1: CSC सेंटर जाएं

अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाएं और PM Vishwakarma पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

Step 2: आधार वेरिफिकेशन

CSC संचालक आपका आधार नंबर दर्ज करेगा और बायोमेट्रिक मशीन पर आपका फिंगरप्रिंट लेगा।

Step 3: फॉर्म भरना

फॉर्म में अपनी सही जानकारी, बैंक डिटेल्स और अपने काम (Trade) का चयन करें। यदि आपको लोन चाहिए, तो उस विकल्प पर टिक जरूर करवाएं।

Step 4: वेरिफिकेशन (Verification)

  1. Level 1: ग्राम प्रधान (गाँव) या चेयरमैन (शहर) द्वारा वेरिफिकेशन।
  2. Level 2: जिला स्तर (District Level) पर जांच।
  3. Level 3: राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा फाइनल मंजूरी।

💡 स्मार्ट टिप (Smart Tip):

फॉर्म भरने के बाद अपने ग्राम प्रधान या पार्षद से संपर्क करें और उन्हें सूचित करें कि आपने PM Vishwakarma Yojana 2026 में आवेदन किया है। उनके पोर्टल से वेरिफिकेशन होने के बाद ही आपका फॉर्म आगे बढ़ेगा। इससे आपका काम जल्दी हो जाएगा।

📉 ₹1 लाख का लोन लेने पर महीने की कितनी EMI बनेगी?

बहुत से कारीगर भाई-बहन लोन लेने से डरते हैं कि कहीं ब्याज में न फंस जाएं। आइये, हम आपको दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखाते हैं कि आपको असल में कितना पैसा वापस करना है:

विवरणअगर बैंक से लिया (12%)अगर विश्वकर्मा योजना से लिया (5%)
लोन राशि₹1,00,000₹1,00,000
समय (Time)18 महीने18 महीने
मासिक किश्त (EMI)₹6,100 (लगभग)₹5,800 (लगभग)
कुल ब्याज₹10,000+सिर्फ ₹3,900
बचत (Saving)✅ ₹6,000+ की सीधी बचत
loan emi statement full chart subsidy

🚫 समाज में फैली इन 3 अफवाहों पर विश्वास न करें! (Fact Check)

अफवाह (Rumor) ❌सच्चाई (Reality) ✅
“लोन माफ़ हो जाएगा।”लोन माफ़ नहीं होगा, लेकिन ब्याज बहुत कम है। समय पर चुकाने पर ही दूसरा लोन मिलेगा।
“सबको सिलाई मशीन मिलेगी।”नहीं! सिर्फ उन्हें मिलेगी जिन्होंने ‘दर्जी (Tailor)’ ट्रेड चुना है और ट्रेनिंग पूरी की है।
“प्रधान पैसा मांग रहा है।”यह योजना 100% फ्री है। वेरिफिकेशन के लिए कोई पैसा नहीं लगता। अगर कोई मांगे तो शिकायत करें।

⚠️ राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत जरुरी सुचना!

क्या आपको पता है? सरकार ने Ration Card eKYC की नई और आखिरी तारीख (Last Date 2026) जारी कर दी है। अगर आपने समय रहते स्टेटस चेक नहीं किया, तो आपका और आपके परिवार का फ्री राशन हमेशा के लिए बंद हो सकता है। रिस्क मत लें, अभी चेक करें!

👉 यहाँ क्लिक करें और eKYC स्टेटस देखें

(Link opens in a new tab)

PM Vishwakarma Yojana 2026 –अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1-पैसे कब तक आएंगे?

फॉर्म भरने के बाद वेरिफिकेशन, मंजूरी और ट्रेनिंग में लगभग 1 से 2 महीने का समय लग सकता है।

Q2- मैं सिलाई और पार्लर दोनों जानती हूँ, क्या चुनूं?

ब्यूटी पार्लर इस लिस्ट में शामिल नहीं है, इसलिए आपको ‘दर्जी (Tailor)’ चुनना चाहिए।

Q3-क्या फॉर्म भरने की कोई फीस है?

सरकार द्वारा यह निःशुल्क है, लेकिन CSC सेंटर संचालक अपनी सेवा के लिए मामूली शुल्क (Service Charge) ले सकता है।

Q4. क्या पति और पत्नी दोनों इस योजना में आवेदन कर सकते हैं?

जी नहीं। सरकार के नियम के अनुसार, एक परिवार (राशन कार्ड) से केवल एक ही सदस्य को इसका लाभ मिलेगा। अगर पति और पत्नी दोनों फॉर्म भरेंगे, तो दोनों का फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

Q5. ट्रेनिंग के लिए क्या मुझे दूर दूसरे शहर जाना पड़ेगा?

बिल्कुल नहीं। आपकी बेसिक ट्रेनिंग आपके जिले के आईटीआई (ITI) कॉलेज या नजदीकी ब्लॉक स्तर पर ही होगी। आपको घर से बहुत दूर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी और रोज का किराया-भाड़ा भी बच जाएगा।

💡 क्या आप ₹3 लाख लोन के साथ फ्री बिजली भी चाहते हैं?

विश्वकर्मा योजना के साथ-साथ अगर आप अपने घर की छत से पैसे कमाना चाहते हैं, तो हमारी यह पोस्ट जरूर पढ़ें।

PM Surya Ghar Yojana की पूरी जानकारी (Click Here)

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, PM Vishwakarma Yojana 2026 कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मेरे प्यारे कारीगर भाई-बहनों, सरकारी योजनाएं रोज-रोज नहीं आतीं। यह आपके और आपके परिवार के सुनहरे भविष्य की चाबी है।

मेरी एक बात याद रखना: “हुनर आपका, मदद सरकार की।”

शर्माइए मत, डरिये मत। कल ही अपने आधार कार्ड और पासबुक लेकर नजदीकी CSC सेंटर पहुंच जाइये। यह आपका हक़ है, इसे लेने में कैसी हिचकिचाहट?

अगर फॉर्म भरने में कोई भी दिक्कत आए, या कोई आपसे पैसे मांगे, तो बेझिझक नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। आपका यह भाई/दोस्त आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

🔗 महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Official Website Click Here ↗
Check Status (Login) Status Check ↗
Nazdiki CSC Center Khojen Find CSC ↗

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *