RRB Group D Recruitment 2026: Apply Online for 22,000+ Posts | Syllabus, Documents & Photo Rules

RRB Group D Recruitment 2026 Notification Poster showing 22,000 Vacancies for 10th Pass Students in Indian Railways Level 1 Posts.

RRB Group D Recruitment 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो अब खुश हो जाइए। आपका इंतजार खत्म हो चुका है! भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने साल 2026 की सबसे बड़ी भर्ती का पिटारा खोल दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (Level-1) के 22,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

दोस्तों, यह भर्ती उन सभी छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्होंने 10वीं कक्षा (High School) पास कर ली है और एक पक्की सरकारी नौकरी चाहते हैं। रेलवे की नौकरी न केवल अच्छी सैलरी देती है, बल्कि इसमें आपको और आपके परिवार को मेडिकल और ट्रेवल जैसी ढेरों सुविधाएं भी मिलती हैं।

लेकिन ध्यान रहे, प्रतियोगिता (Competition) बहुत तगड़ी होने वाली है। इसलिए फॉर्म भरने में कोई गलती न हो, इसके लिए हमने इस पोस्ट में एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, जरुरी डाक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरने का तरीका विस्तार से बताया है। तो चलिए, तैयारी शुरू करते हैं!

1. RRB Group D Recruitment 2026: Vacancy Overview (संक्षिप्त विवरण)

विभाग (Department)Railway Recruitment Board (RRB)
Post NameGroup D (RRC Level-1 Posts)
Total Posts22,000+ (Approx)
Job LocationAll India
Qualification10th Pass / ITI
Apply ModeOnline Only
Official Websiteindianrailways.gov.in

2. RRB Group D Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

RRB Group D Recruitment 2026
EventDate
Notification Date19 January 2026
Application Start31 January 2026
Last Date to Apply 2 March 2026 (रात 11:59 तक)
Fee Payment Last Date2 March 2026
Correction WindowNot Confirmed
Exam Date (CBT)June 2026 (Tentative)

3. RRB Group D Recruitment 2026: Application Fee (आवेदन शुल्क)

(फीस रिफंड केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो परीक्षा (CBT) में शामिल होंगे)

वर्ग (Category)फीस (Fees)रिफंड राशि
General / OBC / EWS₹500/-₹400/-
SC / ST / PH (Divyang)₹250/-₹250/-
Female (All Category)₹250/-₹250/-
Payment ModeOnline (UPI, Net Banking, Card)

4. RRB Group D Recruitment 2026: Eligibility & Age Limit (योग्यता)

(आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर)

Criteriaविवरण (Details)
Age Limit18 से 33 वर्ष (OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट)
Qualificationभारत के किसी भी बोर्ड से Class 10th (High School) पास होना अनिवार्य है।
Technical Postsकुछ तकनीकी पदों के लिए NCVT/SCVT से ITI पास होना जरूरी है।

5. Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा पैटर्न)

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में 1/3 की Negative Marking होती है (यानी 3 गलत उत्तर देने पर 1 अंक कट जाएगा)।

  • परीक्षा का समय: 90 मिनट (1.5 घंटा)
  • परीक्षा का प्रकार: ऑनलाइन (CBT)
विषय (Subject)प्रश्न (Questions)अंक (Marks)
General Science (विज्ञान)2525
Mathematics (गणित)2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100 Ques100 Marks

⚠️ 6. Documents Required (जरूरी दस्तावेज)

RRB Group D Recruitment 2026: फॉर्म भरने बैठने से पहले ये कागज स्कैन करके रख लें:

  1. Aadhar Card (पहचान के लिए अनिवार्य)
  2. 10th Marksheet (जन्म तिथि और अंकों के लिए)
  3. ITI Certificate (अगर लागू हो तो)
  4. Caste Certificate (OBC/SC/ST वालों के लिए – Central Format में होना चाहिए)
  5. Passport Size Photo (White Background)
  6. Signature (Black/Blue Ink)
  7. Active Mobile No. & Email ID (OTP के लिए)
⚠️ फॉर्म भरने से पहले सावधान! (Important)

दोस्तों, रेलवे भर्ती में आवेदन करने से पहले चेक कर लें कि आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) और 10वीं की मार्कशीट में आपका नाम और जन्मतिथि एक जैसी है या नहीं। अगर कोई गलती है, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसे घर बैठे कैसे सुधारें, नीचे देखें।

आधार कार्ड में सुधार करना सीखें 👉

🛑 . Photo & Signature Rules (फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाएं)

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे फॉर्म में सबसे ज्यादा गलतियां फोटो अपलोड करने में होती हैं। नीचे दिए गए नियमों का पालन जरूर करें:

डॉक्यूमेंटसाइज और फॉर्मेटमहत्वपूर्ण नियम (Rules)
Passport Photo20-50 KB (JPG/JPEG)• बैकग्राउंड सफेद (White) होना चाहिए।
• फोटो पर खिंचवाने की तारीख (D.O.P) लिखी होनी चाहिए।
• चश्मा, टोपी या मास्क पहनकर फोटो न खिंचवाएं।
Signature10-40 KB (JPG/JPEG)• हस्ताक्षर Running Hand में करें (Capital Letters में साइन रिजेक्ट हो जाएगा)।
• साइन के लिए Black या Blue पेन का ही इस्तेमाल करें।
SC/ST Certificate50-100 KB (PDF/JPG)• यह केवल फ्री ट्रेवल पास (Free Travel Pass) पाने के लिए अपलोड करना है।

7. RRB Group D Recruitment 2026: Physical Test (PET) Details

लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी:

GenderTask 1 (Weight Lifting)Task 2 (Running)
Male (पुरुष)35 Kg वजन उठाकर 100 मीटर चलना (2 मिनट में)1000 मीटर (1 Km) दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में
Female (महिला)20 Kg वजन उठाकर 100 मीटर चलना (2 मिनट में)1000 मीटर (1 Km) दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

📝 How to Fill RRB Group D Online Form 2026

RRB Group D Recruitment 2026: दोस्तों, आवेदन करते समय छोटी सी गलती भी आपका फॉर्म रिजेक्ट करा सकती है। इसलिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भरें:

  1. Registration: सबसे पहले नीचे दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल ID डालकर ‘Register’ करें। आपको एक OTP मिलेगा, उसे वेरिफाई करें।
  2. Login: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालकर लॉग इन करें।
  3. Personal Details: अपना नाम, पिता का नाम और आधार कार्ड नंबर बिल्कुल वैसे ही भरें जैसा आपकी 10वीं की मार्कशीट में लिखा है।
  4. Upload Documents: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड वाली) और सिग्नेचर अपलोड करें। ध्यान रहे, फोटो पर तारीख लिखी होनी चाहिए।
  5. Post Preference: जिस जोन (Zone) से आप फॉर्म भरना चाहते हैं (जैसे- Allahabad, Delhi, Mumbai), उसे बहुत सोच-समझकर चुनें क्योंकि बाद में जोन नहीं बदला जाएगा।
  6. Fee Payment: अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस (₹500 या ₹250) जमा करें।
  7. Final Print: फॉर्म सबमिट करने के बाद Final Print Out निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, यह डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक): RRB Group D Recruitment 2026

FAQ

Q1: RRB Group D 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होंगे।

Q2: रेलवे ग्रुप डी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?

आप 2 March 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Q3: क्या 10वीं पास छात्र (10th Pass) इस फॉर्म को भर सकते हैं?

जी हाँ, इस भर्ती में अधिकांश पद 10वीं पास छात्रों के लिए हैं। कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *